फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारी रहे परेशान

Sat, 02 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अधिवक्ता की पिटाई के मामले में  शनिवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियां को काफी दिक्कतें हुई। इसके बाद जिला जज अशोक कुमार ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान एवं एसपी हिमांशु कुमार को बुलाकर वार्ता की। अधिकारियों ने समुचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता रंजीत कुमार की पिटाई के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया लापरवाही भरा है। पुलिस ने आरोपियों को रिहा कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने अधिवक्ताओं से अभद्र  भाषा का प्रयोग किया। उनका यह व्यवहार निंदनीय है। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। मांगों को लेकर अधिवक्ता जिला जज से मिले। जिला जज ने अधिवक्ताओं की बात को गंभीरता से सुनने के बाद जिलाधिकारी एवं एसपी को बुलाकर उनसे इस प्रकरण पर वार्ता की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता से कार्य करेगी। इस दौरान कासगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश चंद्र साहू, मॉडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुंढीर, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष मानिक चंद्र, डिस्ट्रिक बार एसोसएिशन अध्यक्ष अब्दुल बाहिद, सत्येद्र पाल सिंह बैस, रंजीत भारद्वाज, प्रेमचंद्र मिश्रा, अजीत भारद्वाज, रूप किशोर चांडक, अनिल मिश्रा,कर्मवीर सिंह, मुस्तफा कामिल, धर्मवीर सिंह, आशीष कुमार, नरेंद्र सिंह, धर्मेश, शर्मा, वीर बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, मनोज कुमार यादव, धर्मेद सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें