फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक जुलाई से जेएलएन डिग्री कॉलेज में दिए जाएंगे प्रवेश

Thu, 20 Jun 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्नातक में जेएलएन डिग्री कॉलेज में एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया के लिए महाविद्यालय में तैयारियों का दौर चल रहा है। अलग-अलग संकाय में प्रवेश के लिए प्राचार्य ने छह समितियों का गठन किया है। अब तक 500 फार्म की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय सहित दो सहायता प्राप्त महाविद्यालय संचालित है। चारों विद्यालयों में करीब 3000 सीट है। सर्वाधिक 1420 सीटें जेएलएन डिग्री कॉलेज में हैं। वैसे तो विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून कर दी है, लेकिन महाविद्यालय में प्रवेश फार्म की बिक्री शुरू हो चुकी है। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीबीएस परिहार ने बताया बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व परास्नातक में एमए व एमकॉम में प्रवेश के लिए पांच- पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
वर्तमान में प्रवेश फार्म विद्यार्थी ले रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ विद्यार्थियों के प्रवेश फार्म जमा किए जाएंगे। जिन संकाय में फार्म अधिक आएंगे। उनमें मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा जिन संकाय में फार्म कम आएंगे। वहां बिना मेरिट के ही विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महाविद्यालय में सीटों पर एक नजर
बीए- 640
बीएसएसी- 360
बीकॉम- 360
बीबीए- 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें