बिजली, खारे पानी, जर्जर सड़कों आदि मांगों को लेकर भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में कार्यकर्ता एवं जन समुदाय के सहयोग से चक्का जाम किया जाएगा।
धरना स्थल तोप चौराहा पर पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह पप्पू भईया ने कहा कि प्रशासन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि पांच दिनों से चल रहे शांति प्रिय धरना प्रदर्शन के उपरांत भी प्रशासन सुन नहीं रहा है। यदि प्रशासन ने समस्या समाधान पर ध्यान न दिया तो चक्का जाम के साथ-साथ अन्य आंदोलन भी प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान बीएल कुशवाह, सुधीर गौतम, शिवप्रताप सिंह, चंद्रपाल बाल्मीकि, धारा सिंह, मृदुला चौहान, सूरजपाल सिंह, हरी सिंह बघेल, गोविन्दपाल सिंह, भानुप्रताप, सोख बघेल आदि मौजूद थे।
राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट 11 सितंबर से
जलेसर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम हसन अलीपुर बसई में राज्यस्तरीय विशाल कबड्डी टूर्नामेंट 11 सितंबर को सायं चार बजे से प्रारंभ होगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं मुख्य अतिथि श्यामवीर सिंह भूरा होंगे। टूर्नामेंट दिनरात का होगा। यह जानकारी गोपाली सिंह ने दी।