फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी बनाए रहे नजर

Sun, 13 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मतगणना केंद्र पर नजर बनाए रहे। मतगणना के लिए नियुक्त प्रेक्षक ने भी मतगणना स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से मतगणना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


मतगणना के  दौरान सभी सातों विकास क्षेत्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस एवं पीएससी के जवानों को तैनात किया गया। मतगणना केंद्र के बाहर तैनात कर्मियों ने अभिकर्ताओं, मतदान कर्मियों की तलाशी के उपरांत ही अंदर जाने दिया। उनके सामान की तलाशी ली गई। जिनके पास, बीड़ी, सिगरेट, माचिस आदि सामान निकला उसे जब्त कर लिया। मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जाने दिए। जिनके पास पहचान पत्र था उन्हीं को अंदर जाने की इजाजत दी गई। कासगंज के मतगणना केंद्र पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। मतगणना कक्षों के अंदर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। कक्ष के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। मतपेटिकाएं कक्ष तक पहुंचाते समय भी सुरक्षा कर्मी साथ में रहे। अंदर भी अभिकर्ताओं के पहचान पत्र आदि चेक किए गए। दोपहर को प्रेक्षक मतगणना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें