एटा। जिला में एक लाख से ज्यादा किसानों का आधार कार्ड से डाटा का मिलान नहीं हो पाया। इसकी वजह से सरकार ने इन किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि को रोक दिया है। कृषि कार्यालय से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले के सभी आठ ब्लॉकों के 134744 किसानों का मिसमैच डाटा मिला। उप कृषि निदेशक विजय शंकर ने बताया कि अब तक एटा, अलीगंज और जलेसर तहसील के 6436 किसानों का सत्यापन हो चुका है, वहीं कुल 8 ब्लॉकों के लगभग 25 हजार किसानों का सत्यापन हो चुका है।
आधार के अनुसार मिसमैच डाटा-
ब्लॉक- मिसमैच डाटा
शीतलपुर- 17883
सकीट - 19694
मारहरा - 14360
निधौली कलां - 19564
अलीगंज- 19366
जैथरा- 17153
जलेसर- 14270
अवागढ़ - 12454
किसानों का आधार कार्ड जितनी जल्दी मिल जाएगा उतनी ही जल्दी सत्यापन हो जाएगा। कर्मचारियों को काम पर लगा दिया है।
- विजय शंकर, उप कृषि निदेशक