फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भड़काऊ पोस्ट डालने या फॉरवर्ड करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्योहारों को लेकर शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने निर्देश दिए कि साफ सफाई, विद्युत एवं जलापूर्ति के बेहतर इंतजाम किए जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ-साथ स्वयंसेवियों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से दी जाए। इसके लिए विद्युत अधिकारी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही किए जाएं, कोई भी नहीं परंपरा न जोड़ी जाए। सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट, टिप्पणी न करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपदभर से आए प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों से डीएम ने सुझाव प्राप्त किए और संबंधित अधिकारियों को बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी क्राइम वीके पांडेय, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने भी विचार प्रकट किए। सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, एसडीएम सदर भावना विमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें