एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला कमले निवासी शैलेश कुमार (25) की बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे कूलर का तार लगाते समय करंट लगने मौत हो गई। पिता रामवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पवितार को गर्मी अधिक होने के कारण कूलर का तार प्लग में लगा रहा था। तभी अचानक करंट लग गया। इसके कारण बेटा गंभीर हालत में पहुंच गया। हम लोग मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि युवक की मौत होने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। संवाद