फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: काक नदी पुनर्जीवन के लिए बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की प्रमुख जलधारा काक नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं। संबंधित विभागों की बैठक में शुक्रवार को विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बैठक में डीसी मनरेगा प्रभु दयाल ने बताया कि जिला गंगा समिति ने जनवरी की मासिक बैठक में काक नदी को चुना था। यह चयन एक जिला-एक नदी अभियान के तहत किया गया है। अब काक नदी के संरक्षण और विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जा रहे हैं। बैठक में डीएफओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, ड्रेनेज खंड, जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी और जिला गंगा समिति के अधिकारी मौजूद रहे।
चरणबद्ध कार्य योजना

प्रथम चरण में राजस्व विभाग नदी क्षेत्र का सर्वेक्षण, चिह्नांकन और सीमांकन करेगा। द्वितीय चरण में सिंचाई विभाग स्तर मानचित्रण और गाद निकालने का कार्य करेगा। तीसरे चरण में नदी किनारे बांधों का निर्माण तथा जलग्रहण क्षेत्र में तालाबों व नालों का जीर्णोद्धार होगा। चौथे चरण में वन विभाग पौधारोपण करेगा, जबकि पांचवें में कृषि विभाग जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित करेगा। अंतिम चरण में वित्तीय या प्रशासनिक बाधाओं पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन से समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें