फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्ट्रील लाइटेें लगाने में गवन, सचिव व जेई पर कार्रवाई

Sun, 02 Apr 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगीपुर में स्ट्रीट लाइटों को लगाने में गवन की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। इसकी जांच में खेल होना पाया गया तो पंचायत सचिव और जेई के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई अमल में लाई गई और देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया है।ब्लॉक शीतलपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) शीतलपुर सतेंद्र कुमार ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अवनीश उपाध्याय और प्रशासन एवं अवर अभियंता ईश्वर चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ग्राम पंचायत भगीपुर में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की संख्या पीआरडी पोर्टल पर 268 दर्शाई गई है। जबकि ग्राम पंचायत में लाइटें कम लगाई गईं। इसकी शिकायतें पंचायत राज उप्र लखनऊ, डीपीआरओ और उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ के पास की गईं। शिकायतों के आधार पर स्थलीय जांच की गई तो सामने आया कि मौके पर महज 102 ही लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत की जांच में एक और खेल सामने आया, अलीगढ़ की फर्म से लाइटें खरीदना दर्शाया था लेकिन जिस फर्म से क्रय करना दिखाया गया, उसको भुगतान नहीं करके दूसरी फर्म को भुगतान किया।
एडीओ पंचायत की ओर से दी गई तहरीर और मुकदमे में कहा गया कि पीआरडी फाइनेंस पोर्टल पर अंकित 268 स्ट्रीट लाइट के सापेक्ष 102 मौके पर पाई गईं। इसके बाद विभागीय जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुुधीर कुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों में गवन होना विभागीय जांच में पाया गया। इसके बाद एडीओ पंचायत की ओर से तहरीर दी गई, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें