फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

Sun, 02 Apr 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। ब्लाॅक जैथरा की ग्राम पंचायत कसेला के आसपास के इलाकों में हजारों बीघा गेहूं की पकी फसल बारिश होने की वजह से खराब होने के कगार पर है। तीन दिनों से लगातार आंधी के साथ बारिश हो रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।दो वर्ष किसानों को कोरोना की मार झेलनी पड़ी थी। वर्तमान में किसानों को आंधी बारिश से हो रही बर्बादी को झेलना पड़ रहा है। आंधी से गिरी फसल में गेहूं की बालियां, काली पड़ चुकी हैं। भूसे ही गुणवत्ता स्वत: ही खराब हो गई। ऐसे में पशु पालक और किसानों को नुकसान के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। इस बारिश ने किसानों के अरमान मिटाने में कोई कमी नहीं रखी है। गांव में जाकर पड़ताल की तो किसान राकेश सिंह, गुड्डू पांडेय, बालकराम, कुलदीप यादव, दशरथ सिंह, जुगेंद्र सिंह, रामगोपाल सहित आदि किसानों ने बताया कि हम लोगों की फसल पक कर तैयार थी, जो पिछले दो वर्ष के मुकाबले फसल अच्छी हुई थी। कटाई से पूर्व ही सब कुछ बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें