एटा। प्रदेश के पूर्व मंत्री डीपी यादव मंगलवार को एटा पहुंचे। पीएसी रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के आवास पर उनका स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई समाज हित में बहुत आवश्यक है। बदमाशों को मुठभेड़ में मौत के घाट उतारने एवं बुलडोजर चलाने के लिए कानून को माध्यम बनाना चाहिए, लेकिन इस तरह की कार्रवाई निर्दोषों पर करना असंवैधानिक है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा उनके परिजन पर आय से अधिक संपत्ति की सीबीआई जांच को लेकर कहा कि गड़बड़ी की शंका होने पर प्रत्येक आदमी की जांच होनी चाहिए। संवाद