एटा। कोतवाली देहात में पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव ने अवैध रूप से रीफिलिंग के लिए रखे गए 22 सिलिंडर बरामद होने की रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि रविवार को शिकायत मिलने पर कासगंज रोड स्थित कसैटी निवासी राजेश कुमार के घर पर छापा मारा।
यहां से तीन इंडियन कंपनी के तीन और 19 एचपी कंपनी के घरेलू सिलिंडर बरामद किए। इसके साथ ही रीफिलिंग वाली मोटर, तराजू-बांट भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक के साथ पुलिस बल भी गया था। बरामद सिलिंडर एक गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए हैं। संवाद