पुलिस लाइन में रोड़वेज कलर की बसों को सीज करने के बाद मौके पर खडें एआरटीओ हेम चंद्र गौतम
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डग्गामार बसें रोडवेज के रंग में रंगी खड़ी रहती है। इसी को लेकर मंगलवार को एआरटीओ व एआरएम द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चलाया गया। इस छह डग्गामार बसों को पकड़कर बंद किया गया। साथ ही एक का चालान काटा गया।
रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बसें खड़ी हो जाती है। गत दिनों अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको लेकर एआरएम ने एआरटीओ सहित डीएम को पत्र लिखा था। मंगलवार को एआरटीओ हेमचंद्र गौतम, यात्रीकर अधिकारी अभिनव चौधरी व एआरएम राजेश यादव सहित टीएसआई बचान सिंह शाक्य रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे।
इस दौरान बस स्टैंड के बाहर खड़ी एक प्राइवेट बस का चालक अधिकारियों को देख बस को भगा ले गया। इस पर अधिकारी आगरा रोड पर कोतवाली देहात की तरफ चले गए। यहां अधिकारियों ने तीन बसों को पकड़ लिया और पुलिस लाइन में लाकर खड़ा कराया। वहीं बस स्टैंड के पास से चार अन्य बसों को पकड़ा, उसमें से एक का चालान काटकर इनको भी पुलिस लाइन में खड़ा कराया है।