फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस रिन्यूबल न कराने पर दो धर्म कांटे किए सीज

विज्ञापन
अलीगंज में काटें की दुकान पर जाँच करते विधिक माप विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने पर अलीगंज और जीटी रोड स्थित दो धर्मकांटों को सीज कर दिया गया। वहीं अलीगंज में बिना लाइसेंस के कांटा, बांट और लीटर बेचने पर दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक माप एवं विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि अलीगंज में मातादीन चौराहा पर बिना लाइसेंस के इलेक्ट्रानिक काटा व बांट सहित लीटर बेचने की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को टीम ने छापा मारा तो श्रीनिवास के यहां इलेक्ट्रानिक कांटे, बांट सहित लीटर व काउंटर मशीन बेची जा रही थी।
इस पर दुकानदार को नोटिस देकर मामला निस्तारित न होने तक सामान बेचने पर रोक लगा दी। वहीं चौराहा स्थित आशू की दुकान पर भी लीटर बेचा जा रहा था। इस पर उसे भी नोटिस दिया गया है। इधर, शहर में गंजडुडवारा रोड स्थित एक डेयरी संचालक के यहां भी बिना सत्यापित काटा बांट मिले। इस पर उसे भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मंडी के पास अलीगंज रोड और जीटी रोड स्थित दो धर्मकांटों के लाइसेंस का समय पूरा हो गया था। संचालक द्वारा न फीस जमा की गई और न लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया। इस पर दोनो धर्मकांटों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें