फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरक्षण फाइनल, ओबीसी को तीन और एससी को दो सीटें

Sun, 09 Apr 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को अंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। प्रस्तावित आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए तीन और एससी के लिए दो सीटें आरक्षित की गईं हैं। जबकि दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं। एटा नगर पालिका की सीट को महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को जारी किए गए प्रस्तावित आरक्षण में भी यही स्थिति थी। इसे लेकर दावेदार पहले से ही इसके लिए तैयार थे। महिलाओं के चेहरों के साथ चुनाव लड़ने की तैयारियां भी कर दी गई हैं।उधर, अलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष की सीट दिसंबर में जारी आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। रविवार जारी हुए आरक्षण के तहत सीट को अनारक्षित रखा गया है। इससे अन्य वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। अब यहां किसी भी वर्ग के महिला-पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायतों की बात करें तो यहां भी नवगठित मिरहची नगर पंचायत की दिसंबर में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट को बदलकर अब सामान्य कर दिया गया है। हालांकि पिछड़ा वर्ग के लिए इसकी भरपाई निधौली कलां नगर पंचायत की सीट ने की है। इसे अनारक्षित से फिर पिछड़ा वर्ग कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह है आरक्षण की स्थिति
नगर पालिका 2017- 2022- 2023
एटा महिला - अन्य पिछड़ा वर्ग-महिला
अलीगंज अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
मारहरा अनारक्षित- अनुसूचित जाति महिला-अनुसूचित जाति महिला
जलेसर अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत 2017- 2022-2023
निधौली कलां पिछड़ा वर्ग -अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग
सकीट अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग- पिछड़ा वर्ग महिला
राजा का रामपुर अनारक्षित -अनुसूचित जाति- अनुसूचित जाति महिला
अवागढ़ अनारक्षित -अनारक्षित-अनारक्षित

जैथरा अनारक्षित -महिला- अनारक्षित
मिरहची (नवगठित) अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें