फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लापता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना सकीट में एक विवाहिता को गायब करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते बेटी को लापता कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सुजरई निवासी सुनील ने सकीट थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी श्यामवीर, महेंद्र पाल, सुनीता देवी, सुमनलता, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रीना देवी और विशाखा देवी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पुत्री रिंकी की शादी श्यामवीर के साथ जुलाई 2019 में की थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे।
विज्ञापन

तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इस दौरान ससुरालीजन द्वारा उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया। महिला थाने में समझौता हुआ। वहीं बेटी के ससुरालीजन 21 मार्च 2022 को बुलाकर घर से ले आए। 25 मार्च से बेटी का मोबाइल बंद जा रहा है। जबकि ससुरालीजन से बेटी के बारे में पूछा तो बेटी को ठिकाने लगा देने की बात कह रहे हैं। आशंका जताई गई कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते बेटी की हत्या कर लापता कर दिया है। थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें