फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी को नशीला पदार्थ सुघांकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने गांव नदराला निवासी सनी कुमार सहित 4 लोगों पर नाबालिग बेटी को घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सनी कुमार निवासी नदराला 19 अप्रैल को अपने साथी टीटू उर्फ अवनीश कुमार, राजेंद्र और खुशीराम के साथ मिलकर 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाया और अपने घर ले गया। यहां इन लोगों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन बेटी को तलाश करते हुए राजेंद्र के घर पर पहुंचे तो 20 अप्रैल की सुबह इनकी छत पर निर्वस्त्र डरी-सहमी बैठी थी। देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
जब आरोपियों के घर पहुंचे तो यह लोग वहां नहीं थे। परिजन ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। आरोपियों को पता लगा कि इनके घर पर गए हैं तो रास्ते में घेरकर पीड़िता के भाई को बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच करते हुए, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें