अलीगंज। नगर पालिका अध्यक्ष के ऑफिस पर हत्या के प्रयास की नीयत से फायरिंग करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सरौठ रोड ईदगाह के समीप से इमरान मंसूरी निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास कस्बा को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।