एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर 26 मई को षड्यंत्र के तहत ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी मुवीन निवासी बेलमपुरी कस्बा व थाना जसराना जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार गया है। युवती की मां ने गांव के तीन लोगों सहित मुवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने होटल संचालक के साथ पिटाई करने व फायर करने के आरोपी प्रियांशु उर्फ तूफानी निवासी हीरा नगर चौंचा बनगांव को गिरफ्तार किया है। एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।