फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला को खेत में खींचा, तमंचा की नोक पर किया घिनौना काम; अब पुलिस ढूंढ रही

Mon, 03 Jul 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आरोपी ने महिला को खेत में खींचकर तमंचा की नोक पर उसके साथ घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मिरहची थाना क्षेत्र में शौच जाते समय महिला को खेत में खींचकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। किसी तरह बचकर निकली पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस पर महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह 24 मई की शाम को खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही राकेश यादव ने चरी के खेत में खींच लिया। तमंचे से डराया-धमकाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। बचकर निकली तो मैं थाने पहुंची और वारदात के बारे में पुलिस को बताया। लेकिन पुलिस टहलाती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष बाबू का कहना है कि मामला झूठा है और फंसाने के लिए लिखाया गया है। अदालत का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। वहीं कोतवाली देहात में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट बृजेश कुमार निवासी कांशीराम कालोनी मानपुर के खिलाफ दर्ज कराई है। जबकि, कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने 13 साल की बेटी को ले जाने की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें