फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चिकित्सक पर जानलेवा हमला और लूट का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक चिकित्सक पर जानलेवा हमला और लूट करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर को चिकित्सक की कार रुकवाकर हमला किया गया था।
विज्ञापन


अवागढ़ पीएचसी पर तैनात डॉ. मनमोहन सिंह तोमर निवासी एमपी नगर ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 31 दिसंबर को वह ड्यूटी कर अपनी कार से घर लौट रहे थे। शहर में आगरा रोड स्थित चुंगी पर सागर शर्मा निवासी कृष्णा विहार आगरा रोड ने हाथ दिखाकर गाड़ी रोकने का इशारा किया। इसी बीच उसके अन्य साथी भी आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटते हुए जानलेवा हमला कर दिया। गले में पड़ी सोने की चेन व हाथ से दो सोने के अंगूठी लूट कर जाने लगे।

सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर 2025 को हरेंद्र सिह निवासी हीरानगर ने भी सागर शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ शर्मा, भोला व 7-8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुत्र व पुत्र के दोस्त को पीटने, एंबुलेंस में डालकर ले जाने तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया था। दोनों मुकदमों में वांछित भोला निवासी संजय नगर को शनिवार रात 11.20 बजे आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें