फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस में सवार परिचालक का बैग लेकर फरार आरोपी, पकड़ा

Fri, 30 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस में से परिचालक का बैग लेकर एक युवक फरार हो गया। इसे अलीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अलीगढ के किशनपुर रामघाट रोड निवासी विनोद कुमार ने थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया। बताया कि दिल्ली से संडीला के लिए जा रही बस में वह परिचालक के रूप में जा रहे थे। यह बस सिम्हौर ढाबा पर आकर रुकी। तभी एक व्यक्ति बस में चढ़ा और मेरी सीट पर रखा हुआ बैग लेकर चला गया। इसमें लगभग 35 हजार रुपये रखे थे। अन्य सवारियों ने शोर मचाकर मुझे बताया कि एक व्यक्ति मेरा बैग लेकर चला गया है। जब तक मैं नीचे उतरा तो वह दो अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन

होटल पर लोगों से पता किया तो पता लगा कि बैग ले जाने वाले का नाम विशाल निवासी नगला विरेया असदुल्लापुर थाना अलीगंज है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ईदगाह रोड के पास से विशाल पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद किए गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फरार चल रहे अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें