फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं से परेशान महिलाओं ने किया पूजन

Mon, 03 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रामीण महिलाएं टोलियों में सड़क का पूजन कर रही हैं। भजन कीर्तन भी किए जा रहे हैं। वहीं, प्रबुद्ध लोग इसे महज अंधविश्वास मानकर चल रहे हैं। दूसरी ओर महिलाओं की मानें तो उनके प्रयोग से मार्गों पर होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन

आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से तंग आ चुकी महिलाओं ने सड़क का पूजन कर हादसों को रोकने का उपाय शुरू किया है। कस्बा मिरहची के आसपास के इलाकों में सोमवार को एटा-कासगंज मार्ग पर महिलाओं ने घी, दही और मिष्ठान के साथ दीप-धूप जलाकर सड़क का पूजन किया। उनकी मान्यता है कि इससे होने वाले हादसों पर विराम लग सकेगा। जबकि प्रबुद्ध लोगों का मानना है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यदि यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ वाहनों को नियंत्रित गति से चलाया जाए तो सड़क हादसों में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें