फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हादसे में महिला की मौत, दूसरे में दंपती समेत बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देर रात गमी से लौट रहे बाइक सवार दंपती समेत अबोध बालक को एक वाहन ने चपेट में ले लिया। तीनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। मिरहची सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य घटना में एक बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय मुस्तफी बेगम पत्नी सफीउल्ला खान निवासी अलीपुर थाना नयागांव की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के थाना दादौं क्षेत्र के गांव समैना निवासी राजेश की थाना मिरहची क्षेत्र के गांव रफीपुर में ससुराल है। वह यहां किसी रिश्तेदार की गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। बाइक पर राजेश, उसकी पत्नी कल्पना और डेढ़ साल का बेटा गोलू सवार थे। मिरहची के समीप एक वाहन चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। यहां से गुजर रहे सपा नेता आदेश यादव और सौरभ प्रधान दंपती और बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे।
इधर, थाना नयागांव क्षेत्र के गावं अलीपुर निवासी सफीउल्ला खान की पचास वर्षीय पत्नी मुस्तफी बेगम घर के बाहर सड़क पर किसी काम से आईं, इसी दौरान उन्हें तेज गति से गुजरी बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, परिजन उन्हें उपचार के लिए मैनपुरी ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें