फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान एटा में हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी महिला; मौके पर ही मौत

Tue, 25 Feb 2025 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कावड़ यात्रा के दौरान एटा में महिला कांवड़िया को ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर नगर के बाई पास रोड़ स्थित गोयल हॉस्पिटल के पास सोरों लहराघाट से जल भरकर अपने गांव लौट रही महिला कांवड़िया को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कांवड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर बाई पास रोड़ स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल के पास हुई, जहां 25 वर्षीय संगीता देवी पत्नी राजवीर, निवासी ग्राम नगला सांवला, पोस्ट मिलखेड़ा, जनपद आगरा, अपने पति और देवर के साथ कावड़ लेकर जा रही थी। रास्ते में संगीता टॉयलेट के लिए रुकी थी। इस दौरान उसका पति राजवीर सिंह थोड़ा आगे निकल गया। जब वह उससे कावड़ लेने के लिए आगे बढ़ी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से गुजरते हुए चालक वाहन सहित फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में भारी गुस्सा देखने को मिला। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा के मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के दावों की इस घटना ने पोल खोल दी। हालांकि प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कैंप भी लगाए गए हैं, लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर थाना जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डॉ सुधीर कुमार राघव ने बताया कि ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं मिली थी, जिसके कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ट्रक नंबर और चालक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें