फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ऑटो व ई रिक्शा रौंदा, वृद्धा की कुचलकर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहीं वृद्धा को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो और ई रिक्शा भी चपेट में आ गए। इससे दोनों वाहनों में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक ने पैदल जा रही वृद्धा ज्ञानदेवी (60) पत्नी उदयवीर सिंह निवासी पुठिया को कुचल दिया। वृद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वृद्धा के नाती अतुल कुमार ने बताया है कि दादी पुठिया चौराहा से जरूरी घरेलू सामान खरीदने गई थी तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
वहीं इसी ट्रक ने ऑटो और ई-रिक्शा को रौंद दिया, ऑटो में सवार मिथलेश देवी (50) पत्नी राजू उर्फ राजकुमार निवासी सोंगरा थाना पिलुआ घायल हो गईं, जबकि ई-रिक्शा में सवार अकरम पुत्र उस्मान खां निवासी गफूरगंज मारहरा और साबुद्दीन पुत्र बाबू शाह निवासी मीरा की सराय थाना मारहरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से अकरम और मिथलेश देवी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन

इस दौरान अकरम की भी मौत हो गई। घायल साबुद्दीन ने बताया है कि ट्रक ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर ई रिक्शा को रौंद दिया, वह अपने साथी अकरम के साथ कबाड़ा लेकर आ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें