फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद के युवक की हादसे में मौत, हत्या का आरोप-फोटो

विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र मैनपुरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर पलटने से फर्रुखाबाद के एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव बृहीमपुर जागीर निवासी प्रमोद कुमार (22) पुत्र कैलाश कठेलिया की ट्रैक्टर पलटने से मंगलवार की देररात थाना अलीगंज कस्बा से मैनपुरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे प्रमोद के पिता कैलाश और चचेरे भाई मनीष ने आरोप लगाया कि कि गांव का ही नीलू पुत्र राजेंद्र पाल मंगलवार की शाम चार बजे घर से बुलाकर ले गया था और साजिश के तहत हत्या की गई है। मनीष ने बताया है कि पांच वर्ष पूर्व प्रधानी के चुनाव के दौरान प्रमोद कुमार की ओर से वर्तमान प्रधान राजेश यादव का खुलकर साथ दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही गांव का ही पप्पू यादव उससे रंजिश मानने लगा था। इसी बात को लेकर चुनाव के कुछ समय बाद ही पप्पू ने प्रमोद को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में बुधवार को तारीख थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का ही प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें