फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना के पास सोमवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकला। उधर, घायल भाई को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार डूंगरपुर गांव निवासी दोनों भाई छत्रपाल (22) और शिशुपाल (24) पुत्र टोडी सिंह बाइक से धान की फसल के लिए दवा लेने जा रहे थे। जब वे सुन्ना गांव के पास पहुंचे तभी वहां एक दूसरा बाइक सवार अचानक आ गया और उनसे टकरा गया। इसमें छत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका बड़ा भाई शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिशुपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव सिरसा टिप्पू के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रैक्टर से कार भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दिनेश जैन, सौरभ जैन, योगेश जैन और चालक अमित कुमार निवासी वाटर वर्क्स रोड, भिंड मध्य प्रदेश घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश जैन और योगेश जैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें