फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः सड़क हादसों में मां-बेटे की मौत, कैंटर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा

Mon, 29 Jun 2020 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बाइक सवार मां बेटे को ट्रैक्टर ने सामने से कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की खबर दी गई।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव नगला किसी के पास सोमवार दोपहर को अवागढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार मां बेटे को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। बाइक सवार कमल सिंह (20) पुत्र रामजी लाल निवासी मोहल्ला सिंघाडियान कस्बा व थाना अवागढ़ अपनी मां केलादेवी को लेकर एटा आ रहा था।

तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए। बीच सड़क पर दोनों के शव पड़े होने से यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इंदेशपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। वहीं मृतक कमल सिंह के पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को हादसे की खबर दी गई। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंदा

एटा कैंटर की चपेट में आने से सोमवार की सुबह बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसों में एक वृद्धा सहित छह लोग घायल हुए हैं। मिरहची के नगला बनुआ निवासी बाइक सवार रामनाथ सिंह (60) पुत्र सरनाम सिंह सोमवार की सुबह आठ बजे किसी काम से जा रहे थे। 

जब वे क्षेत्र स्थित गांव कुरामई के पास पहुंचे तभी वे कैंटर की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं थाना कोतवाली देहात के गांव बावसा के पास बाइकों की भिड़ंत में रोहित पुत्र अजय पाल निवासी नकटपुर थाना निधौली कलां और अवधेश पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला बालू थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। बाइक से गिरकर जागनश्री पत्नी हुकम सिंह निवासी मलावन कस्बा में ही घायल हुई हैं। 


नरेश पुत्र साहब सिंह निवासी कनिकपुर थाना बागवाला और पुष्पेंद्र पुत्र अनार सिंह निवासी संजय नगर कोतवाली नगर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल हो गए। जागनश्री और रोहित को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें