फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान कॉलेज का गेट गिरा, बालिका की दबकर मौत

विज्ञापन
कासगंज में गिरा कॉलेज का गेट व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सोरों मार्ग पर श्रीगणेश इंटर कॉलेज का मुख्य गेट गिर गया। जिसके नीचे दबकर बालिका की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे हुआ। बताया गया कि कॉलेज के पास ही रहने वाली बालिका अंशिका (10) पुत्री जितेंद्र एवं विवेक (6) पुत्र सोनू अचानक हुई बारिश से बचने के लिए कॉलेज के गेट की आड़ में खड़े हो गए। गेट के नीचे पानी एकत्रित होने से गेट अचानक गिर पड़ा। जिससे दोनों ही बच्चे उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक अंशिका की मौत हो गई थी। वहीं विवेक गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत चिकित्सालय भेजा गया।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अधिकारियों से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव एवं एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बालिका अपने दो भाइयों में इकलौती बहन थी। उसकी मौत के बाद दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बालिका की मौत का जिम्मेदार कौन
जो गेट गिरा है उसका निर्माण कुछ दिन पूर्व ही किया गया। फोरलेन सड़क निर्माण में पुराना गेट अतिक्रमण में चिन्हित किया गया था। कॉलेज प्रशासन ने इसे तुड़वा दिया था। थोड़ी सी बारिश में ही गेट गिरने से लोग निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। आखिर बालिका की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है।
- बालिका की अचानक कॉलेज का गेट गिरने से दबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है। - राजीव सिरोही, इंस्पेक्टर कोतवाली कासगंज।
विज्ञापन

- घटना की जांच तहसीलदार अजय कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एके श्रीवास्तव, एडीएम कासगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें