फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बकाया 5.32 लाख रुपये मांगने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी युवक ने बकाया 5.32 लाख रुपये की रकम न चुकाने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला परशुराम नगर सैय्यद वाली गली निवासी मानव दीक्षित ने पुलिस को बताया कि वह जिला परिषद मार्केट स्थित बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड एजेंसी में काम करते हैं। आरोप है कि गांव चिरावली थाना जलेसर निवासी देवेश ठाकुर ने एक सितंबर 2025 को बजाज ऑटो क्रेडिट के माध्यम से लोन लिया था। 30 जून 2026 तक उस पर 532786 रुपये बकाया हो गए।
बकाया राशि जमा करने के लिए कहने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें