फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में ही उखड़ गई 19 करोड़ की सड़क

Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
आगरा-जलेसर मार्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 महज आठ महीने पहले 19 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर लंबे आगरा-जलेसर मार्ग का पुनर्निर्माण कराया गया था। पर, यह सड़क एक भी बारिश नहीं झेल सकी। बरसात होते ही सड़क उखड़ने लगी। फिर से पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। पानी भरे इन गड्ढों के कारण लोगों का वाहन समेत आना-जाना मुश्किल हुआ है। पूर्व विधायक, व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से इसकी जांच कराकर दोषी अफसर और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

बता दें कि आगरा-जलेसर मार्ग 10 साल से क्षतिग्रस्त पड़ा था। इससे इस सड़क से आवागमन मुश्किल था। विधायक रणजीत सुमन के प्रयास से 19 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का पुनर्निर्माण अभी आठ महीने पहले ही कराया गया था। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों की अनदेखी के कारण ठेकेदार ने सड़क पुनर्निर्माण में मानक की ऐसी मनमानी की, जिसके कारण महीनेभर बाद ही लोक निर्माण विभाग को इसकी रिपेयरिंग करानी पड़ी थी। वहीं बारिश होने के बाद यह सड़क फिर से गड्ढों मेें तब्दील हो गई। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, गुदाऊ गांव निवासी रामबाबू ठाकुर, व्यापारी देवेन्द्र वार्ष्णेय, सपा नेता धीरेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता अशोक शर्मा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विश्वम्भर दयाल गुप्ता, अमित अग्रवाल आदि ने प्रदेश सरकार से सड़क निर्माण में हुई मनमानी की जांच कराकर दोषियों के खिसललाफ कारवाई और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें