फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय परिसर में ट्रैक तैयार

Thu, 24 Dec 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर में लाखों रुपये की लागत से ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। विभाग नए साल में व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। टेस्ट के लिए आपको कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी, लेकिन वाहन की व्यवस्था खुद करनी होगी।
विज्ञापन


एआरटीओ ओपी वर्मा ने बताया कि कार्यालय परिसर में 10.60 लाख की लागत से ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार हो चुका है। अब कार, ट्रक, बस, बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले विभाग के ड्राइविंग ट्रैक पर वाहन चलाकर टेस्ट देना पड़ेगा। टेस्ट के लिए वाहन का खुद इंतजाम करना पड़ेगा, लेकिन अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। हालांकि विभाग जरूरत पड़ने पर ड्राइविंग स्कूल से वाहन बुलाने की बात कह रहा है।
ड्राइविंग टेस्ट पास करने पर तीन दिन में लर्निंग लाइसेंस मिलेगा और लाइसेंस के लिए दलालों के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट की व्यवस्था नए साल में लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें