फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षियों ने लिया जनसुरक्षा का संकल्प

Fri, 07 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें कानून की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ भ्रष्टाचार नहीं करने संकल्प लेकर 226 कांस्टेबलों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। लाल और हरे रंग से सजे मैदान में कांस्टेबलों के प्रत्येक कदमताल पर पूरा परेड मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डीआईजी अलीगढ़ आरपीएस यादव ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे से पुलिस लाइन के मैदान में पासिंग आउट परेड शुरू हुई। पुलिस बैंड की धुनों पर परेड मैदान में कांस्टेबलों की कई टुकड़ियों ने प्रवेश किया। कदमताल करते हुई एक के बाद एक टुकड़ी ने डीआईजी को सलामी दी। डीआईजी ने कहा कि कानून की रक्षा करने के साथ ही नागरिकाें को सुरक्षा देना हम सभी की प्राथमिकता है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने बधाई देते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी का निर्वाहन करें। परेड कमांडर प्रथम अर्जुन कुमार, द्वितीय पंकज कुमार, तृतीय मान सिंह रहे। विषयों में प्रथम स्थान अशोक अनार्य, पंकज कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, शुभम चौधरी, अरविंद कुमार, बाह्य कक्षीय विषयों में प्रथम स्थान अर्जुन कुमार, अजीत सिंह चाहर, सुधांशु कुमार, ललित कुमार, नितिन कुमार सागर, थानेश कुमार, चंदन कुमार, लखवेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह रहे। आरटीसी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ कैडेट पंकज कुमार रहे।

एटा (ब्यूरो)। पुलिस लाइन में 231 रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग हुई। जो भिन्न-भिन्न जिलों से आए। इस दौरान एक आरक्षी ने इस्तीफा दे दिया, वहीं दो आरक्षी फेल जबकि  दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें