फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई से नहीं मिला कैश

Tue, 13 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में नोटबंदी के 35 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। आरबीआई से मांगा गया धन अभी तक नहीं मिल पाया है। जिससे तीन दिन बाद खुली बैंकों से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। 10 दिन पहले बैंक शाखाओं के प्रबंधक व अन्य अधिकारी आरबीआई कानपुर शाखा पर पहुंच गए। कई दिन तक लगातार डेरा डाला गया। जिससे धन मिल सके। बैंकों में तीन दिन लगातार अवकाश रहा। इस अबधि में बैंक शाखाओं पर धन आने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन मंगलवार तक यह धन नहीं आ सका। तीन दिन बाद बैंकें खुलने पर लोग सुबह से ही धन निकासी के लिए लाइन में लग गए। लोग यह उम्मीद लेकर अपनी बैंक शाखा पर पहुंचे कि उन्हें अब तो पर्याप्त धन मिल जाएगा, लेकिन यह उम्मीद पूरी नही हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में तो स्थिति और भी खराब रही। ढोलना क्षेत्र की बैंक शाखा में धन न होने से लोग काफी परेशान रहे। लीड बैंक के प्रबंधक वीके सिंह ने बताया कि आरबीआई से अभी धन नहीं मिल सका है। बुधवार देर सांय तक धन मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें