फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, पेड़ और होर्डिंग उखड़े

Mon, 24 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज आंधी और बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार रात तेज आंधी और बूंदाबांदी से शहर में होर्डिंग उखड़ गए और ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ उखड़ने और तार टूटने से पूरे जिले में बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय पर शनिवार रात पांच घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कुछ इलाकों में लगातार 15 घंटे तक बिजली गुल रही। विद्युत निगम कर्मियों ने युद्ध स्तर पर तारों में मरम्मत कर रविवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार रात आंधी और बूंदाबांदी शुरू होते ही किसानों के माथे पर बल पड़ गए, लेकिन कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई और तेज रफ्तार हवाएं चलतीं रहीं। आंधी के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर होर्डिंग दूरे जा गिरे और पेड़ टूट गए। आंधी और बूंदाबांदी शुरू होते ही जिले भर की बिजली काट दी गई, लेकिन तेज रफ्तार हवा के कारण तार टूटने से कोई नहीं रोक पाया। आंधी और बूंदाबांदी खत्म होने पर जैसे ही आपूर्ति बहाल की गई, लाइनों में फाल्ट शुरू हो गए। एटा शहर में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। जबकि राजा का रामपुर, अलीगंज, जैथरा, सकीट, अवागढ़ और जलेसर में एचटी और एलटी लाइनों के तार टूटने से रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं निधौली कलां, पिलुआ, मिरहची और मारहरा में दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। शनिवार रात बूदांबांदी के बाद रविवार को चिलचिलाती धूप निकली तो उमस के कारण लोग अकुला गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली दोपहर बाद आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के शहरी एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने रात दो बजे और देहात एक्सईएन राजकुमार ने रविवार दोपहर बाद पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बहाल होने का दावा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें