फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान पर लेखपालों में आक्रोश

Tue, 02 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील सदर में विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खान के बयान पर मंगलवार को लेखपालों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील सदर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आजम खान के बयान की घोर निंदा की। इस दौरान लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि 29 जुलाई को मुरादाबाद की तहसील बिलारी में एक कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आजम खान ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर पूरे संवर्ग को अपमानित किया है। सार्वजनिक रूप से लेखपालों के बारे में इस तरह का बयान देने का कोई अधिकार मंत्री को नहीं है। आजम खान की टिप्पणी से लेखपालों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लेखपाल नगर विकास मंत्री की टिप्पणी की निंदा करते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री से प्रार्थना करते हैं कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाएं। इस मौके पर लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौैंपा। इस मौके पर विनोद कुमार यादव, महावीर सिंह, नंदलाल, अनिल गौतम, चक्रपाणि, अनार सिंह यादव, गुलाम हैदर, अवनेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र समेत तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें