फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे

Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार को विभिन्न न्याय पंचायतों में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीएसए ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाई। बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई। 
विज्ञापन

ब्लाक संसाधन केंद्र गोरहा पर रैली का शुभारंभ करते हुए बीएसए ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान और शिक्षा के अधिकार के लिए जितनी जिम्मेदार सरकारें और विभाग की है उतनी ही जिम्मेदारी लोगों की भी है। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग अपनी जिम्मेदारी को समझें अपने बच्चों को स्कूलों में भेजें। बिना शिक्षा के बच्चे का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करते हुए स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह ने लोगों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। ब्लाक समन्वयक सुनील सक्सेना, दिलीप यादव, गजेंद्र सिंह ने बीसए का स्वागत किया। इस दौरान संकुल प्रभारी राजवीर सिंह, अरविंदपाल, अंबिका देवी, मीना रानी, अर्चना, महेश, विजेंद्र सहित काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। भिटौना में भी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान डीसी वीरेंद्र सिंह, अब्दुल रुऊफ, हासिम बेग, सरला देवी, किरन, अनुपम, शालिनी, ज्योति, मंजू आदि मौजूद रहे। न्याय पंचायत किनावा में प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो रैली का शुभारंभ एबीआरसी हरनारायण यादव ने किया। रैली के माध्यम से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन, नि:शुल्क ड्रेस, शिक्षा, एमडीएम एम किताबे आदि के बारे में जानकारी दी। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं, घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अंधकार को दूर भगाओ। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे आदि जागरूकता से लिखी हुई तख्तियां लिए हुए बच्चे रैली में चल रहे थे। इस दौरान एबीआरसी शिवशंकर यादव, संकुल प्रभारी राहुल मिश्रा, पदमावती यादव, मुकेंद्र कुमार, सरस्वती, मुकेंद्र कुमार, मंजू, उमेश चंद्र, विनीता सोलंकी, अुनराधा, उदयवीर, पंकज यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें