फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में तीन घंटे बिजली रही ठप

Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर ट्रिप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगनपुर ट्रांसमिशन केंद्र में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर ट्रिप होने से तीन घंटे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। यही नहीं बिजली गुल होेने के कारण सोमवार सुबह पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हो गए। हालांकि एक घंटे बाद नगर पालिका प्रशासन ने जेनरेटर चलाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई। इससे पूर्व रात में दो बार में चार घंटे के लिए अतिरिक्त इमरजेंसी कटौती भी हुई।    सोमवार सुबह सात बजे गंगनपुर स्थित ट्रांसमिशन केंद्र में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। जिसके कारण रेलवे रोड और देहात कोतवाली विद्युत सबस्टेशन पूरी तरह बंद रहे। इससे पूर्व शनिवार शाम 8:30 से 10:30 और देर रात 1:30 से 3:30 बजे तक लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर इमरजेंसी बिजली कटौती हुई। अतिरिक्त बिजली कटौती के कारण लोगों को रात भर जाग कर गुजारनी पड़ी। वहीं सोमवार सुबह बिजली गुल होने के कारण एक घंटे से अधिक समय के लिए पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका ने जेनरेटर चलाकर पेयजल आपूर्ति कराई, तब जाकर लोगाें ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण लोगों को दिन और रात का चैन छिन गया है। पावर कारपोरेशन विद्युत वितरण खंड शहर के एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। इसके कारण बिजलीघरों में लगे ट्रांसफार्मर गर्म पड़ रहे है। सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें