राजा का रामपुर। दवा लेने गई युवती से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का शांति भंग में चालान किया है।
पीड़िता के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ताऊ की पुत्री रविवार रात 10 बजे दुकान पर दवा लेने गई थी। पास में चल रही रामलीला में काफी भीड़ थी। वहां मौजूद दीपक यादव निवासी ग्राम असदपुर ने छेड़खानी की। विरोध किया तो गालियां देते हुए पीटा और जान की धमकी देते हुए भाग गया। बताया कि दीपक यादव ग्राम पंचायत कैला की ग्राम प्रधान का जेठ है। थाना प्रभारी मुकेश तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में भेजा गया।