फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एंटी करप्शन का अधिकारी बताने वाले युवक को पकड़ा

Thu, 26 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। एंटी करप्शन का अधिकारी बनकर एक युवक ने तहसील में लेखपाल पर दबाव बनाया। शक होने पर उसके फर्जी होने का राज खुला। जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर के समय हंगामा हो गया, जब एक युवक लेखपाल पर एक मामले में दबाव बना रहा था। एकत्रित हुए तहसील कर्मचारियों और लेखपालों ने जब उससे जानकारी ली तो उसने अपना कार्ड दिखाया। इसमें एंटी करप्शन फ्रंट लिखा था। युवक नशे की हालत में था और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।
युवक के कार्ड पर उसका नाम मुकेश कुमार निवासी ग्राम जायमल तहसील अलीगंज लिखा था। तहसील कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था जो एंटी करप्शन का अधिकारी बता रहा था। उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें