फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Tue, 15 Oct 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा मारहरा में एसबीआई बैंक के समीप तेज रफ्तार कार ने दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठे युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से गंभीर हालत होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बा के मीर अड्डा स्थित एसबीआई बैंक के समीप वर्मा साइकिल स्टोर के सामने शहबाज अपनी मुर्गा मीट की दुकान चलाता है। मंगलवार की शाम करीब 3 बजे वह अपनी दुकान की सीढ़ियों पर बैठा था तभी मिरहची रोड की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें युवक के दोनों पैर टूट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर घटना स्थल से चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक ने बताया घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है घटना में तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें