फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं संग घर में घुसकर युवक को पीटा

Thu, 25 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव पुन्हैरा में राशन की दुकान पर विवाद होने पर एक युवक की तीन महिलाओं ने मारपीट कर दी। बाद में महिलाओं के परिजन ने घर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई की। मामले की प्राथमिकी पीड़ित युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी में पुन्हैरा गांव के युवक मुकुल ने बताया सोमवार को राशन की दुकान पर राशन का वितरण होने पर खासी भीड़भाड़ थी। वहां से गुजरते समय एक महिला को धक्का लग गया। इस पर आग बबूला होते हुए तीन महिलाओं ने उसकी मारपीट कर दी।
बाद में घटना की जानकारी होने पर महिलाओं के परिजन ने मुकुल के घर पहुंचकर पुन: मारपीट की। थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में मुकुल ने मिथलेश, कलावती, उर्मिला, तेजेंद्र, वारिस, सुनील, गोपाल सहित 25-30 अज्ञात लोगों नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें