फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में सोते हुए युवक पर किया चाकू से हमला

Tue, 27 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में विशाल निवासी अकबरपुर हवेली ने मोहल्ले के ही राहुल सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि राहुल और काकू ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला किया। सोते समय गर्दन पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन

विशाल ने रिपोर्ट में लिखा है कि 19 मई को वह घर पर सो रहा था। तभी रात की लगभग 11 बजे आरोपी राहुल और काकू घर में घुस गए। सोते समय गर्दन पर चाकू से प्रहार करते हुए जान लेने का प्रयास किया। अचानक से आंख खुल गई जिसकी वजह से बच गया तो आरोपी गालियां देते हुए फिर देख लेने की धमकी देने लगे। इतने में शोर सुनकर परिजन कमरे में आ गए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें