फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब के लिए नहीं दिए रुपये तो युवक ने फंदा लगा जान देने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव चांदपुर में शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी शिव नरेश पचौरी ने बताया कि भाई रामकुमार दुबे ने बुधवार की देर रात शराब के लिए मां से रुपये मांगे। मां ने कहा कि रुपये नहीं हैं तो विवाद करने लगा। इतना ही नहीं रामकुमार ने उनका गला दबाकर जान लेने का भी प्रयास किया। इनके बीच हो रहे झगड़े का शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग आ गए तो रामकुमार वहां से चला गया।
मामला शांत होने पर जब सब लोग चले गए तो कुछ देर बाद आकर घर के आंगन में लगे हुए नीम के पेड़ पर कमीज का फंदा बनाकर लटक गया। यह देखकर मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए और रामुकमार को फंदे से उतारा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से मेडिकल कॉलेज आई। मां से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बेटा शराब के नशे में था और रुपये न देने पर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें