फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खरीदारी कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के वाहनपुर के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की अगले माह शादी है। उसी की खरीदारी करके युवक लौट रहा था।
जिला कासगंज के थाना सहावर के गांव मोहनपुर निवासी सचिन (28) अपने दोस्त राजा (27) के साथ शनिवार की की शाम को अपनी शादी की खरीदारी के लिए एटा आया था।
रात करीब 9:30 बजे अपने गांव वापस लौट रहे थे। वह वाहनपुर के पास पहुंच ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होगए। आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। वहीं राजा की गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। सचिन के परिवार में उसकी मौत की खबर मिलते ही चीत्कार मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें