फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 30 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बागवला के गांव भटमई निवासी दो भाई सुखबीर और ओमवीर बाइक से 22 मई को थाना रिजोर क्षेत्र के सुरेला गांव में दावत खाने जा रहे थे। दोनों लोग रिजोर थाने के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सुखवीर (46) को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमवीर की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में उसका 8 दिन उपचार चला। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की रात को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें