एटा। थाना व कस्बा मलावन निवासी सौरभ जैन उर्फ रिंकू (25) ने घर पर ही रस्सी से फंदा लगाकर बुधवार की शाम करीब 3 बजे जान दे दी। परिजन ने युवक को फंदा पर लटका देखा तो किसी तरह से उतारा और एक निजी चिकित्सक को दिखाया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसकी वजह से उसकी आर्थिक स्थित खराब हो गई थी। उसके तनाव में रहने की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद