फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भाई की ससुराल में युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 28 Jun 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवक के ससुराल में सास और साली मौजूद थे, जबकि ससुराल वाले कहना है कि उसके आने की जानकारी तक नहीं हो सकती। मामले की जांच की जा रही है और खुदकुशी करने की वजह क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव नजीरपुर में युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ये देख घर के सदस्यों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मृतक भाई की ससुराल आया था। वहां उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। 
विज्ञापन


गांव नजीरपुर में  बुधवार की सुबह किशन उम्र 24 वर्ष निवासी अलीपुर थाना अमापुर जिला कासगंज का शव कमरे फंदा पर लटका मिला। युवक मंगलवार की देर शाम ही ससुराल में आया था और दुपट्टा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह युवक को फंदा पर लटका देख कर पुलिस को सूचना दी गई।

 थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया युवक के ससुराल में सास और साली मौजूद थे, जबकि ससुराल वाले कहना है कि उसके आने की जानकारी तक नहीं हो सकती। मामले की जांच की जा रही है और खुदकुशी करने की वजह क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें