जैथरा। एक गांव निवासी 10 वर्षीय मूक-बधिर दलित बालिका के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस की हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 10 वर्षीय बेटी मूक-बधिर है। बुधवार को शाम के समय गांव के बाहर खेल रही थी। उसी समय दूसरे समुदाय का एक युवक वहां आया और बहला-फुसलाकर सरसों के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो वह चिल्लाने लगी।
शोर सुनकर आसपास घूम रहे बच्चों ने ग्रामीणों और परिजन को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी के चंगुल से बालिका को छुड़ाया और थाने में सूचना देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज नितीश गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दी दो टीमें आरोपी के खिलाफ गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही हैं। इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी